22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरैना में बेटी के जन्म की खुशी मनाने आया एयरफोर्स जवान, दोस्त से कहा- 10 मिनट में पहुंच रहा हूं, फिर आई बुरी खबर

Air Force Soldier Accident: रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर वापस आ रहे एयरफोर्स में जवान अभय प्रताप सिंह तोमर का सड़क हादसे में निधन। परिवार और ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई।
2 min read
Google source verification
air force soldier accident daughter birth railway station

Morena Air Force Soldier Accident: सड़क हादसे में एयरफोर्स जवान अभय प्रताप सिंह तोमर का निधन (फोटो सोर्स- Patrika)

Morena Air Force Soldier Accident: बेटी के जन्म की खुशियां मनाने छुट्टी लेकर मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित घर आए एयरफोर्स के टेक्नीशियन अभय प्रताप सिंह तोमर की रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गई। अभय, मुरैना रेलवे स्टेशन से अपनी सास को छोड़कर बाइक से जौरा लौट रहे थे। रामचंद्र का पुरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिस बेटी के जन्म की खुशियों में शामिल होने अभय घर आए थे, वहां मातम छा गया। अभय का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम घेर बीलपुर अंबाह में सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

पांच दिन पहले बेटी का हुआ था जन्म

जानकारी के अनुसार, बिलगांव रामचंद्र का पुरा के पास नेशनल हाइवे-552 पर स्पीड ब्रेकर के नजदीक अज्ञात वाहन ने अभय की बाइक में टक्कर मारी। गंभीर घायल अभय को पुलिस जौरा अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार अभय की पत्नी ने करीब पांच दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म की खुशियों के बीच अभय छुट्टी लेकर घर आए थे। उनकी छुट्टी 26 सितंबर को समाप्त होने वाली थी। इसके बाद उन्हें एयरफोर्स की ड्यूटी पर लौटना था।

सैन्य सम्मान के दी अंतिम विदाई अभय प्रताप सिंह तोमर मूल

रूप से ग्राम घेर बीलपुर, पोस्ट कुथियाना, तहसील अंबाह के निवासी थे। वर्तमान में वे रामनगर, जौरा में रह रहे थे। उनके पिता राजेंद्र सिंह तोमर का पहले निधन हो चुका है। उनकी मां जौरा में नर्स के रूप में कार्यरत हैं। गृह ग्राम में अंतिम संस्कार के दौरान सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

दोस्त से कहा था-10 मिनट में पहुंच रहा हूं

अभय के दोस्त अनुराम तोमर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:10 बजे उन्होंने अभय को फोन किया था। अभय ने बताया कि वे मुरैना से लौट रहे हैं और करीब 10 मिनट में जौरा पहुंच जाएंगे। इसके कुछ देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। करीब एक घंटे बाद परिजनों और दोस्तों को हादसे की जानकारी मिली।