17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरैना में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों मौत

Morena Road Accident : ग्वालियर की ओर से आ रहा बाइक सवार परिवार कचरा वाहन से टकराकर सड़क पर पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने पति-पत्नी और दोनों बच्चों को कुचला।
2 min read
Google source verification
Morena Road Accident

हादसे के बाद घटना स्थल का दृष्य (फोटो सोर्स: Patrika)

Morena News :मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दर्दनाक सड़ हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यहां से गुजरने वाले नेशनल हाईवे - 44 पर गुरुवार को नूराबाद थाना इलाके में स्थित जे.के टायर फैक्ट्री के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, हादसे में बाइक सवार पति - पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। इधर घटना की जानकारी लगते ही नूराबाद थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। फिलहाल, अबतक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

कचरा वाहन से टकराकर गिरे बाइक सवार, पीछे से आ गया ट्रक

मामले की जानकारी देते हुए नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त बयान के अनुसार, बाइक सवार परिवार ग्वालियर की तरफ से आ रहे थे। रास्ते में कचरा ढोने वाला एक रिक्शा खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। टक्कर के बाद पति-पत्नी और दोनों बच्चे सड़क पर जा गिरे।

मामले की जांच में जुट पुलिस

प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर उन्होंने बताया कि, इससे पहले की सड़क पर गिरे घायल कुछ समझ पाते पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक आया और वो सभी उसकी चपेट में आ गए। फिलहाल, घटना के बाद सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। हालांकि, पहले मृतकों की पहचान की जाएगी, इसके बाद सभी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही, अज्ञात ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने में जुट गई है, जिससे टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके।