20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोतवाल डैम का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पाइपलाइन में जाकर देखी गुणवत्ता

Chambal Drinking Water Project : चंबल से पानी लाने वाले प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वो खुद विशाल पाइप लाइन के अंदर चले गए उसकी चौड़ाई और गुणवत्ता देखी।
2 min read
Google source verification
Chambal Drinking Water Project

पाइप में जाकर गुणवत्ता देखते मंत्री सिंधिया (फोटो सोर्स: Patrika)

Morena News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को चंबल पेयजल परियोजना का निरीक्षण करने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंतर्गत आने वाले कोतवाल गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोतवाल इनटेक वेल, वाटर प्लांट और चंबल से पानी लाने के लिए बिछाई जा रही विशाल पाइपलाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खास बात ये रही पानी सप्लाई के लिए लगाई जा रही पाइप लाइन की गुणवत्ता जांचने के लिए मंत्री सिंधिया खुद विशाल पाइप के अंदर चले गए। उनके द्वारा निरीक्षण करते समय की एक तस्वीर भी सामने आई है।

करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही पाइपलाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर - चंबल संभाग के लिए महत्वपूर्ण योजना बताया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिंधिया ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों से जल आपूर्ति, पाइपलाइन की क्षमता, निर्माण की गुणवत्ता और प्लांट की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर भी अहम चर्चा की।

पाइपलाइन के अंदर जाकर देखी गुणवत्ता

दौरे के दौरान खास बात ये रही कि, मंत्री सिंधिया ने पाइपलाइन के अंदर जाकर उसकी चौड़ाई और निर्माण गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। विशाल पाइप में उतरकर उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य को करीब से देखा और परियोजना से संबंधित तकनीकी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें पाइप लाइन और जल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।

ग्वालियर - चंबल संभाग को होगा फायदा

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि, चंबल पेयजल योजना किसी एक शहर या इलाके तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका फायदा ग्वालियर - चंबल संभाग को मिलेगा। योजना के जरिए मुरैना और ग्वालियर समेत इलाके में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। सिंधिया ने वाटर प्लांट की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना को तय मानकों के अनुसार आगे बढ़ाने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।