5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरैना की कुंवारी नदी में डूबने से 3 नाबालिग बच्चियों की मौत, मातम में बदलीं कार्तिक स्नान की खुशियां

Kunwari River : हरलालपुरा गांव में कार्तिक स्नान के दौरान कुंवारी नदी में डूबने से 3 नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक और मातम का माहौल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2026, 3:53 PM IST

Kunwari River

कार्तिक स्नान की खुशियां मातम में बदलीं (फोटो सोर्स: Patrika File)

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले हरलालपुरा गांव में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां कुंवारी नदी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुई तीनों बच्चियां आपस में बहने थीं। घटना के बाद इलाक में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि, तीनों बहनें कार्तिक स्नान के लिए नदी पर गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं, जहां डूबने से उनकी मौत हो हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियों के आपस में बहन होने की जानकारी है। हालांकि, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

हरलालपुरा गांव की रहने वाली थी तीनों बच्चियां

पुलिस ने मृतक बालिकाओं की पहचान चंदा, प्राची और निशी यादव के रूप में की है। तीनों हरलालपुरा गांव की रहने वाली थीं। हालांकि, तीनों आपस में सगी बहनें थीं या एक ही परिवार के अन्य रिश्ते में थीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकी है।

खबर अपडेट हो रही है…