5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

60 हजार के इनामी चंबल के डकैत कल्ली गुर्जर का शॉट एनकाउंटर, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Kalli Gurjar Short Encounter : मुरैना पुलिस ने चंबल के डकैत कल्ली गुर्जर को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। करीब 200 जवानों की टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2026, 2:12 PM IST

Kalli Gurjar Short Encounter

डकैत कल्ली गुर्जर (फोटो सोर्स: Patrika File)

Morena News :मध्य प्रदेश की मुरैना पुलिस ने गुरुवार को चंबल के डकैत कल्‍ली गुर्जर का शॉट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है, जिससे घायल होने के बाद बानमौर थाना पुलिस की टीम उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंची है, जहों उसका उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि, डकैत कल्‍ली पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। वो सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो अपलोड कर अन्य डकैतों को धमकियां दे रहा था। इन वीडियो में वो खासतौर पर अपने दुश्मनों को धमकी देता नजर आ रहा था। कल्ली पर 60 हजार रुपए का इनाम था। उसे करीब 200 जवानों की टीम बीते कई दिनों से जंगलों में तलाश रही थी।

जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

आपको बता दें कि, आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर एसपी मुरैना समेत 20 से 25 पुलिस जवानों की टीम और अफसरों के साथ 60 हजार रुपए के इनामी कल्ली गुर्जर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है।, यहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। कल्ली डकैत के बाएं पैर में गोली लगी हुई है। अस्पताल में कल्ली का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। बता दें कि, दोपहर 1 बजकर 45 मिनिट तक भी कल्ली अस्पताल के अंदर ही है।

20 दिन पहले वीडियो जारी कर आया था चर्चा में

आपको बता दें कि, एक तरफ जहां कल्ली गुर्जर को मुरैना पुलिस जंगल - जंगल छान रही थी। तभी करीब 20 दिन पहले कल्ली गुर्जर का धमकाते हुए वीडियो सामने आया था। कल्ली मुरैना के महेश्वर मंदिर के सामने खड़ा दिखाई दे रहा था। वो अपने विरोधी करुआ गुर्जर निवासी जड़ेरुआ को ललकारते हुए कह रहा था कि, मैं मंदिर आ गया हूं, दम है तो आकर मिल।' ऐसे में पुलिस की सर्चिंग कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े हुए थे कि, पुलिस जिसे हर पत्थर के पीछे और हर इलाके ढूंढने का दावा कर रही है, वो तो वीडियो जारी करके अपनी लोकेशन दिखा रहा है, फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही।

मेडिकल के बाद होगी अगली कार्रवाई

फिलहाल, अब इस मामले में पुलिस मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों के परामर्श के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। अगर उसे भर्ती रखवाने की सलाह दी गई तो उसे जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया जाएगा। अन्यथा पुलिस उसे पूछताछ समेत आगे की कार्रवाई के लिए अपने कस्टोडियल में भी ले सकती है।