7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तू ऑडियो रिकॉर्ड कर, जो करना है कर…’ राजगढ़ में कांग्रेस नेता का कथित गालियां देते ऑडियो वायरल, FIR दर्ज

Jagdish Dangi Audio : कांग्रेस के खिलचीपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दांगी का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। पूर्व ड्राइवर ने दो साल पुराने भुगतान विवाद में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Nov 2026, 11:24 AM IST

Jagdish Dangi Audio

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का कथित ऑडियो वायरल (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष और पीपल्या कलां से मौजूदा सरपंच का अपने ही पूर्व ड्राइवर को गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का कथित ऑडियो सामने आया है। सामने आए ऑडियो में फोन पर बातचीत के दौरान एक के बाद एक गालियां दी जा रही हैं। ब्लॉक अध्यक्ष का नेतागिरी और सरपंची का रोग इस कदर हावी है कि, वो खुद बोल रहा है कि, 'तू ऑडियो रिकॉर्डिंग कर…' और गालियां दी जा रही हैं। मामला ड्राइवरी के बकाया पैसों के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी शिकायत में फरियादी रामाबाबू पिता शंभूदयाल टेलर निवासी ग्राम पीपल्याकला ने बताया कि, वो ड्राइवरी का काम करता है। करीब दो साल पहले उसने आरोपी जगदीश पिता चंपालाल दांगी की इनोवा गाड़ी चलाई थी, जिसकी ड्राइवरी का भुगतान नहीं किया गया। इसी बकाया राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

सामने आया बातचीत का ऑडियो

फरियादी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे जब वह घर पर था, तभी मोबाइल नंबर 7987610961 से उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल पर ड्राइवरी के पैसों की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी गई। आरोप है कि, उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दी गईं, साथ ही जान से मारने की धमकी तक दी गई है। इस बीच चालक ने कहा कि, आप गालियां मत दीजिए तो और ज्यादा गालियां देने लगे। साथ ही, ये भी कहा कि, ऑडियो रिकॉर्ड कर ले तू, जो करना है कर। चालक ने कहा आप नशे में हो, इस समय काल करने का आपको किसने कहा, लेकिन जगदीश दांगी नहीं माना, उसने गालियों की झड़ी लगा दी।

ये बातचीत ड्राइवर की मां भी सुन रहीं थीं। ऑडियो के बीच में वो भी कहती सुनाई दे रही है कि, 'आ जाओ मार दो।' वहीं, चालक भी बार बार कहता सुनाई दे रहा है कि, 'क्या मैं आपका गुलाम हूं, जो आप शराब पीकर मुझे फोन लगा रहे हैं और इतनी देर से गालियां दी रहे हैं। क्या चाहते हैं आप।' करीब 3 मिनट 48 सेकंड के ऑडियो में कांग्रेस नेता पूरे समय गालियां देते सुनाई दे रहे हैं।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी कई बार गाली-गलौज कर चुका है। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने वायरल ऑडियो भी बरामद किया है जिसकी जांच की जा रही है।