11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोते का हाथ पकड़कर निकले दिग्विजय सिंह, फिर शुरु की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा

Digvijay Singh दिग्विजय सिंह ने फिर शुरु की पदयात्रा, पोते का हाथ थामकर निकले, मंदिर में विधिवत की पूजा अर्चना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

deepak deewan

•

Updated: 11 Nov 2026, 12:01 PM IST

दिग्विजय सिंह ने पोते का हाथ थामकर फिर शुरु की पदयात्रा

दिग्विजय सिंह ने पोते का हाथ थामकर फिर शुरु की पदयात्रा image X @OfficeOfDVS

Digvijay Singh कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार को फिर शुरु की। उन्होंने राघौगढ़ के हनुमान मंदिर, पाटई आश्रम में पूजा पाठ कर पदयात्रा प्रारंभ की। दिग्विजय सिंह कु्छ दूर तक अपने पोते का हाथ पकड़कर पैदल चलते रहे। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज राघौगढ़ स्थित श्री हनुमान मंदिर, पाटई आश्रम से अयोध्या में राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे की चोरी के खिलाफ जन जागरण हेतु उज्जैन (शिवधाम) से अयोध्या (रामधाम) तक "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" के अठारहवें दिन की पदयात्रा" का शुभारंभ किया।

यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व धर्मरथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला सरकार, पवित्र तीर्थों के जल से सुशोभित कलशों एवं पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती की गई। इसके उपरांत राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। सभी पदयात्रियों ने राष्ट्रध्वज को ससम्मान सलामी अर्पित कर देश की एकता, अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा तथा सत्य, सनातन और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

सत्य, धर्म, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही यह पदयात्रा सनातन धर्म के मूल आदर्शों के प्रति जनजागरण का एक पुनीत प्रयास है।

जय सियाराम। हर हर महादेव।

खबर अपडेट की जा रही है…