10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आओ अब लौट चलें…’ दिवाली मनाकर नौकरी और पढ़ाई की राह पर निकले युवा, राजगढ़ से ट्रेनों में उमड़ी भीड़

Holiday Return Rush : दिवाली की खुशियां समेटकर अब फिर पढ़ाई और रोजगार की राह पर निकले लोग, एक दिन पहले एक यात्री भी नहीं, दूसरे दिन मंगलवार को स्टेशन पर भारी भीड़।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2026, 9:02 PM IST

Holiday Return Rush

ट्रेनों में उमड़ी भीड़ (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से अपनों के साथ दिवाली की खुशियां बांटने के बाद अब एक बार फिर जीवन की आम दिनचर्या अपनी रफ्तार पकड़ने लगी है। त्योहार पर घर लौटे लोगों की वापसी एक बार फिर से शुरू हो गई है। कोई बेहतर भविष्य के सपने लेकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों की ओर रवाना हुआ तो कोई रोजगार की तलाश में अपना गांव-घर छोड़कर निकल पड़ा है।

मंगलवार को राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। अधिकांश ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। एक दिन पहले तक त्योहार के चलते स्टेशन पर एक भी यात्री नहीं था। वहीं मंगलवार को आवाजाही में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंदौर समेत प्रदेश और देश के दूसरे शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ कोटा-इंदौर एक्सप्रेस (22983) में देखने को मिली। ट्रेन के सभी कोच यात्रियों से खचाखच भरे नजर आए। हालात ये रहे कि, कई यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। वहीं साबरमती एक्सप्रेस भी यात्रियों की भीड़ से भरी हुई रवाना हुई।

सपनों की राह में घर से फिर दूरी

इस भीड़ में सबसे अधिक युवा रहे। ऐसे में सबसे खास चेहरा उन युवाओं का रहा, जो दिवाली की छुट्टियों में परिवार के पास पहुंचे थे। अब उन्हें फिर कोचिंग, कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इंदौर, कोटा सहित दूसरे शहरों का रुख करना पड़ा। कई युवाओं के लिए त्योहार की छुट्टियां अपनों के बीच बिताए कुछ सुकून भरे दिनों जैसी रहीं, लेकिन अब पढ़ाई और करियर की चुनौती उनका इंतजार कर रही है। वहीं महाराष्ट्र, सहित अन्य प्रदेशों ने काम करने वाले लोग भी दिवाली की खुशियां समेटकर निकले।

ट्रेनों में देरी से बड़ी परेशानी, चार गुना टिकट की बिक्री

एक तो ट्रेनों में वैसे ही जगह नहीं मिल रही है और देरी के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई। मंगलवार को कोटा-इंदौर एक्सप्रेस (22984) करीब आधे घंटे की देरी से सुबह पौने ग्यारह बजे के करीब स्टेशन पहुंची। साबरमती एक्सप्रेस (19116) 40 मिनट की देरी से स्टेशन आई। वहीं बीना-नागदा पैसेंजर (19342) ट्रेन करीब पौन घंटे की देरी से दोपहर एक बजे के बाद स्टेशन पहुंची। भीड़ अधिक होने से सामान्य दिनों की तुलना में चार गुना तक सामान्य टिकट की बिक्री बढ़ गई है।