घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित भाजपा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य में सहयोग के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने के प्रयास किए गए। दमकल की गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी रहीं। आसपास के रहवासियों से गैस सिलेंडर बंद रखने और पीएनजी गैस आपूर्ति भी बंद करने की अपील की गई, ताकि आग फैलने की आशंका को कम किया जा सके।