11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता में देवास ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति ने महापौर और आयुक्त को सौंपा पुरस्कार

Swachh Survekshan 2025-26 : 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों में स्वच्छ शहर श्रेणी में देवास को देशभर में पहला स्थान मिला। महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त दलीप कुमार को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Nov 2026, 5:59 PM IST

Swachh Survekshan 2025-26

राष्ट्रपति से पुरुस्कार लेती देवास महापौर (फोटो सोर्स: Patrika)

Dewas News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में मध्य प्रदेश के देवास शहर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। देवास नगर निगम के मुताबिक, शहर ने अपनी 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देवास को सम्मानित किया है। शहर की ओर से महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस दौरान निगम सभापति रवि जैन और निगमायुक्त दलीप कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरुस्कार अर्जित करने के बाद महापौर गीता अग्रवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय शहरवासियों के साथ - साथ देवास नगर - निगम के सफाई मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि, घरों में ही गीला और सूखा कचरा अलग करने और घर-घर कचरा संग्रहण में नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता व्यवस्था ने ये स्थान हासिल किया है। महापौर ने कहा कि, शहरवासियों ने कचरा कम करने, चीजों को का दोबारा इस्तेमाल करने और रिसाइक्लिंग के 3-आर मॉडल को भी अपनाया है।

वार्डों में सफाई की लगातार की गई समीक्षा

वहीं, देवास से विधायक और महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि, निगमायुक्त दलीप कुमार के नेतृत्व में हर वार्ड की सफाई व्यवस्था की समीक्षा बेहतर ठंग से की गई है। इस दौरान घरों से कचरा लेने वाले वाहनों के रूट और उनके काम की लगातार निगरानी की गई। स्वच्छता निरीक्षकों और दरोगाओं की जवाबदेही तय की गई और सफाई से जुड़ी शिकायतों के जल्द निराकरण पर जोर दिया गया। निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के आधार पर विभागीय कामकाज की भी समीक्षा की।

सफाई मित्रों को सुरक्षा किट और प्रशिक्षण

इस दौरान निगमायुक्त दलीप कुमार ने बताया कि, निगम ने कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और सार्वजनिक के साथ - साथ सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था सुधारने पर खासा फोकस रखा। सफाई मित्रों को सुरक्षा किट और प्रशिक्षण दिया गया वहीं, उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई। इसके अलावा पौधारोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता और उपचारित पानी के दोबारा इस्तेमाल पर भी काम हुआ है।

पुरुस्कार मिलने पर सभापति ने दी बधाई

सभापति रवि जैन ने शहरवासियों के साथ - साथ शहर के सफाई मित्रों और निगम की सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, ओडीएफ प्लस प्लस और वॉटर प्लस के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान मिलना शहर की स्वच्छता व्यवस्था में हुए सुधार और टीम के साझा प्रयासों का नतीजा है। महापौर, सभापति और निगमायुक्त ने कहा कि, शहर में सफाई का स्तर बनाए रखने के लिए शहरवासियों के साथ हम सभी मिलकर इस काम को आगे भी और बेहतर ढंग से करने के प्रति अग्रसर रहेंगे।