8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राहुल के ऑफिस से लाखों रुपए मिले, शराब के बैच नंबर से खुला राज

Khategaon Case : खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड में एसआईटी की जांच लगातार जारी है।, जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि, ट्रक में मिली शराब टिमरनी शराब दुकान की ही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2026, 10:02 AM IST

Khategaon Case

SIT जांच जारी, दवंगत TI, पुलिस गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स: Patrika File)

Dewas News :मध्य प्रदेश के देवास जिले में मिनी ट्रक में शराब तस्करी करते हुए खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचलने के मामले में एसआईटी की जांच लगातार जारी है। अलग-अलग टीमें जहां फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, आरोपियों के शराब तस्करी के नेटवर्क की बिंदुवार पड़ताल की जा रही है। एसआईटी की एक टीम आरोपी राहुल जायसवाल के पूरे कारोबार की पड़ताल कर रही है। एसआईटी की टीम पिछले तीन दिन से आरोपी राहुल को टिमरनी लेकर जा रही थी। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि, टीम ने आरोपी राहुल के ऑफिस में बने उसके कैबिन से 35 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।

साझेदारों के बीच बंटनी थी रा​शि

सूत्रों के अनुसार जो रा​शि पुलिस ने जब्त की है वो रा​शि आरोपी ने छुपाकर अपने ऑफिस में रख रखी थी। ये राशि सभी साझेदारों के बीच बंटनी थी। बताया जा रहा है कि, ये राशि सिर्फ चार दिन की थी। ऐसे में चार दिन की इतनी राशि सामने आने पर माना जा रहा है कि, आरोपी अवैध रूप से शराब खपाकर हर माह करोड़ों रुपए कमा रहे थे। वहीं, जांच में एक्साइज ड्यूटी की चोरी भी सामने आई है। 

92 पेटी अवैध शराब जब्त

जांच में ये भी सामने आया कि, आबकारी विभाग से शराब 300 पेटी शराब निकाली गई थीं, लेकिन घटना के बाद मिनी ट्रक से पुलिस को 208 पेटी शराब ही मिली थी। ऐसे में एसआईटी की टीम बाकी पेटियों की तलाश कर रही थी। आरोपी राहुल ने बची हुई शराब की पेटियां टिमरनी की ही दूसरी दुकान के गोडाउन में छिपाकर रख रखी थी। पुलिस ने दूसरी दुकान के गोडाउन से बची हुई 92 पेटियां जब्त की है।

पुलिस को गुमराह करता रहा राहुल

पूछताछ में राहुल जायसवाल शराब को लेकर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। इस पर टीम ने आबकारी विभाग की मदद से जांच की और शराब के बैच नंबर और क्यूआर कोड का मिलान किया है। इसमें स्पष्ट हुआ कि, ट्रक से मिली शराब टिमरनी की शराब दुकान की ही थी। वहीं, सोडलपुर रोड पर जो जिस दुकान में शराब दुकान पाटेंद्र जायसवाल पर संचालित हो रही थी उस दुकान का मालिक भी राहुल ही है। उसने दुकान किराए पर दे रखी थी। 

चंदाना के आरोपी गए जेल

चंदाना में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले में आरोपी विनोद जायसवाल, शराब बनाने वाला अजय राठौर, ढक्कन सप्लाय करने रमाकांत मिश्रा, मेथेनॉल उपलब्ध कराने वाले व्यापारी अमन व उसके पिता आनंद कासलीवाल समेत अन्य को गिरफ्तार किया था। रिमांड के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी आनंद कासलीवाल को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए थे, लेकिन तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीती शाम आनंद कासलीवाल को भी जेल पहुंचा दिया गया है।