30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवास में महिला की संदिग्ध मौत, चांद नहीं दिखने पर रात में बिना खाए सोई थी

Woman Death on Karwa Chauth: घबराहट होने पर पति ने सुबह 4 बजे पिलाया था पानी, सुबह 9 बजे बिस्तर पर बेसुध मिली तो पति लेकर पहुंचा अस्पताल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Oct 2026, 7:32 PM IST

dewas woman death

woman dies after sleeping without breaking karwa chauth fast, मृतका यशोदा (Source-Patrika)

Dewas Woman Death on Karwa Chauth: मध्यप्रदेश के देवास में एक महिला की घर में संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। करवा चौथ की रात चांद न दिखने पर बिना खाए सोई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह 9 बजे पत्नी को पति ने बिस्तर पर बेसुध देखा और उसे जगाने की कोशिश की तो वो नहीं उठी। इसके बाद पति तुरंत पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच कर रही है।

चांद न दिखने पर बिना खाना खाए सो गई थी- पति

मृतका यशोदा (30) के पति जितेन्द्र बोडाना ने बताया कि पत्नी यशोदा ने करवा चौथ का व्रत रखा था। रात में 11 बजे तक वो चांद दिखने का इंतजार करती रही लेकिन चांद नहीं दिखा तो बिना व्रत खोले ही सो गई थी। सुबह करीब 4 बजे उसे घबराहट हुई तो मैंने पीने के लिए पानी दिया। पानी पीकर यशोदा फिर से सो गई थी। सुबह 9 बजे जब उसे मैंने और बेटी ने जगाने की कोशिश की तो वो नहीं उठी। तुरंत अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने बताया कि मौत हो चुकी है।

दो बच्चों से छिनी मां

पति जितेन्द्र बोडाना ने बताया कि वो हम्माली करता है, करवा चौथ पर पत्नी को नई साड़ी दिलाने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया था। उनके दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। यशोदा की मौत कैसे हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।