31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal Crime: बेडरूम में पत्नी और घर के बाहर मिला पति का शव, करवा चौथ की रात दोनों ने साथ में खोला था व्रत

Husband Wife Death: करवा चौथ पर पति-पत्नी ने एक दूसरे के लिए रखा था व्रत, साल 2021 में की थी लव मैरिज, पति-पत्नी की मौत से परिवार में पसरा मातम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Oct 2026, 4:02 PM IST

khajuri police station

khajuri police station, फाइल फोटो (Source-Patrika File)

Bhopal Husband Wife Death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करवा चौथ पर साथ में व्रत खोलने के कुछ देर बाद पति-पत्नी दोनों ने ही अपनी जान दे दी। घटना खजूरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा बोंदर गांव की है। यहां पत्नी का शव घर के बेडरूम में और कुछ घंटों बाद पति का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक पति ने पत्नी को बेडरूम में मृत देखा और परिवार के लोगों को बताया। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते इससे पहले पति भी घर से चला गया और कुछ देर बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच कर रही है।

एक-दूसरे के लिए रखा था व्रत

खजूरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा बोंदरा गांव में रहने वाले 26 वर्षीय सूरज अहिरवार ने साल 2021 में शिवानी से लव मैरिज की थी। गुरुवार को करवा चौथ पर सूरज और शिवानी दोनों ने एक-दूसरे के लिए व्रत रखा था और रात में साथ में चांद देखने के बाद व्रत खोला था। व्रत खोलने के बाद रात करीब 11.30 बजे सूरज शिवानी को बिना बताए घर से बाहर चला गया था।

पहले पत्नी फिर पति ने दी जान

परिजनों ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे जब सूरज घर लौटा तो खटखटाने पर शिवानी ने बेडरूम का दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर सूरज ने एक छेद से झांककर देखा तो शिवानी का शव नजर आया। इसके बाद उसने तुरंत परिवार के सदस्यों को शिवानी की मौत के बारे में बताया और दरवाजा तोड़ा। शव को बाहर लाने के बाद सूरज भी घर से चला गया और करीब दो घंटे बाद उसका शव घर के पास ही बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक कोई मौके से कोई पत्र नहीं मिला है, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।