हरदीप पुरी ने जब एक नौकरशाह के रूप में अपना करियर शुरू किया था तब मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री थे। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी के तौर पर उन्होंने बाद में चौधरी चरण सिंह, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, वीपी सिंह, चंद्रशेखर, इंदर कुमार गुजराल, एचडी देवेगौड़ा, पीवी नरसिम्हा राव, डॉ. मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी काम किया। हरदीप पुरी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। 1922 में ट्वीट कर उन्होंने अनेक पूर्व प्रधानमंत्रियों के संबंध में रोचक बातें बताईं थीं। उनके साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं।