31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का तगड़ा विरोध, हैदराबाद से आए समाजसेवी ने भी भरा नामांकन

Hardeep Puri : मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार हरदीप पुरी ने भरा नामांकन, विधानसभा से रवाना हुए सभी नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 31 Oct 2026, 1:52 PM IST

Hardeep Singh Puri

हरदीप सिंह पुरी (Photo-IANS)

Hardeep Puri : मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने अपना नामांकन भर दिया है। इसके बाद वे सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ विधानसभा से रवाना भी हो गए। इधर हरदीप पुरी की उम्मीदवारी का तगड़ा विरोध किया जा रहा है। पुतले जलाने के मामले में पुलिस कई कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ में जुटी है। इधर बैतूल के एक अतिथि शिक्षक ने हरदीप पुरी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कई विधायकों का समर्थन मिलने का दावा किया है। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ हैदराबाद के एक समाजसेवी ने भी नामांकन दाखिल किया है।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के राज्यसभा हेतु नामांकन से पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आदि नेताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यसभा में हरदीप पुरी की उम्मीदवारी का कांग्रेस जिला और ब्लॉक स्तर तक विरोध कर रही है। पुरी का नाम जेफरी एप्स्टीन प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों, ईमेल और मुलाकातों के संदर्भ में सामने आने पर बीजेपी से जवाब मांगा जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा के इस निर्णय का कड़ा विरोध करने की बात कही है।

प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मप्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि हरदीप पुरी के लिए प्रदेश के एक दलित राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दिलवाकर सीट खाली कराई गई। जीतू पटवारी ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी और जेफरी एप्स्टीन के बीच के संबंध उजागर हो चुके हैं।

इधर कांग्रेस के विरोध को देखते हुए पुलिस सतर्क है। पुतला जलाने के मामले में कांग्रेस और युवा कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ तेज़ हो गई है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

हरदीप पुरी के सामने भरा नामांकन

हैदराबाद से आये एक शख्स ने भी राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरा। समाजसेवी कांते सैयान्ना ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। बैतूल के अतिथि शिक्षक हरिपाल बिहारे ने भी राज्यसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने नामांकन फॉर्म खरीद लिया है।