हलफनामे के मुताबिक हरदीप सिंह पुरी के पास कुल 6.54 करोड़ रुपए की चल और 20 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बीते 5 साल में हरदीप सिंह पुरी की संपत्ति 63.26 लाख से बढ़कर 75 लाख 57 हजार रुपये हुई है। हरदीप पुरी ने अपनी आय के लिए पेंशन, केंद्रीय मंत्री के रूप में मिलने वाला वेतन, दिल्ली स्थित प्रॉपर्टी से मिलने वाला किराया और बैंक जमा पर मिलने वाले ब्याज को आय का स्त्रोत बताया है।