पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सुदामा पत्नी को घसीटकर कमरे के अंदर ले गया और नशे की हालत में कमरे में पत्नी के शव के साथ सो गया। गुरुवार सुबह जब उसकी नींद खुली तो चंदा का शव देखा, कमरे में खून बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने खून के निशान छिपाने के लिए गोबर से पुताई कर दी, लेकिन निशान पूरी तरह नहीं मिट सके।