मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरेला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही तीन वर्षीय मासूम बेटी को पानी के साथ जहरीला पदार्थ पिला दिया। करीब 24 घंटे तक चले उपचार के बाद शुक्रवार शाम 7 बजे बच्ची की मौत हो गई। वहीं बेटी की मौत के बाद पिता ने भी घर में कीटनाशक दवा पी ली, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।