22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई बाइक, बेटे की मौत से परिवार में कोहराम, दूसरा गंभीर

Bike Accident :रावण दहन देखकर लौट रहे थे दोनों युवक, 16 वर्षीय मोहित वर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि 21 वर्षीय प्रिंस गुप्ता की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Oct 2026, 3:37 PM IST

Bike Accident

हादसे में जान गवाने वाले प्रिंस गुप्ता की जीवित अवस्था की तस्वीर (फोटो सोर्स: Patrika)

Anuppur News : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दशहरा पर्व पर रावण दहन देखकर घर लौट रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल बीती देर रात भालूमाडा थाना अंतर्गत एसईसीएल जमुना-कोतमा इलाके के महाप्रबंधक कार्यालय के पास एक खंभे से टकरा गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया जहां बाइक पर पीछे बैठे 21 वर्षीय प्रिंस गुप्ता की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा 16 वर्षीय मोहित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार जारी है।

महाप्रबंधक कार्यालय के पास हुआ हादसा

बदरा बस स्टैंड के पास रहने वाले 21 वर्षीय प्रिंस गुप्ता, पिता गंगा गुप्ता अपने परिचित 16 वर्षीय मोहित वर्मा, पिता राकेश वर्मा के साथ दशहरा उत्सव में रावण दहन देखने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एसईसीएल जमुना - कोतमा इलाके के महाप्रबंधक कार्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई।

जिला अस्पताल में इलाज जारी

टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा - तफरी फैल गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहित वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद अनुपुपर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां अब भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया शव

प्रिंस गुप्ता की मौत के बाद कोतमा पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दशहरा पर्व मनाकर बेटे के घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे परिजन के लिए ये हादसा कभी न भूलने वाला दुख बन गया है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर भालूमाडा थाना प्रभारी राधिका भगत का कहना है कि, घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिली है। कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए उन्हें ले जाया गया था। इस मामले में कोतमा पुलिस मर्ग कायम कर केस डायरी हमें ट्रांसफर करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।