12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anuppur : खिड़की की जाली उखाड़ी, आलमारी का लॉक तोड़ लाखों का जेवर और 50 हजार कैश ले गए चोर

Theft Case : ग्राम बरबसपुर में रिटायर्ड कर्मचारी के घर लाखों की चोरी हुई है। शातिर चोर लाखों रुपए के जेवरात के साथ साथ अलमारी से 50 हजार नकद भी चुराकर फरार हुए चोर। खिड़की की जाली उखाड़कर घर में घुसे थे चोर। डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट टीम जांच में जुटीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2026, 6:24 PM IST

Theft Case

वारदात की पड़ताल में जुटी पुलिस (फोटो सोर्स: Patrika)

Anuppur News :मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके से लगे ग्राम बरबसपुर में अज्ञात चोरों ने एक रिटायर्ड कर्मचारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और करीब 50 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए हैं। चोर देर रात खिड़की की जाली निकालकर घर के अंदर दाखिल हुए और आलमारी में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बरबसपुर इलाके में रहने वाले ओमकार सिंह ठाकुर अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात्रि करीब 2 बजे उनके घर में चोरी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि, उनका नाती वॉशरूम जाने के लिए उठा था। इसी दौरान उसने आंगन के दूसरी ओर स्थित स्टोर रूम की छत पर कुछ लोगों को देखा। उसने तत्काल इसकी जानकारी परिजन को दी। इसके बाद आसपास के लोगों और डायल-112 को सूचना दी गई।

लाखों के जेवर और 50 हजार नकद चोरी

परिजन ने घर की जांच की तो आंगन की ओर बने एक कमरे की खिड़की की जाली निकला हुआ मिला। कमरे में रखी आलमारी के लॉकअप से लाखों रुपए के जेवरात और करीब 50 हजार रुपए नकद गायब मिले। बताया गया कि, उक्त कमरे का इस्तेमाल सामान्य दिनों में नहीं किया जाता था, बल्कि घर में मेहमान आने पर ही इसे खोला जाता था।

डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट टीम ने की जांच

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर तकनीकी जांच कराई गई। पुलिस आसपास के निजी मकानों और मुख्य मार्ग के दूसरी ओर स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

जांच के बाद होगा नुकसान का स्पष्ट आंकलन

एसडीओपी सुजीत कुमार ने बताया कि, चोरी की घटना देर रात करीब 2 बजे के आसपास घटी है। परिजन से चोरी हुए जेवरात और अन्य सामान की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा।