12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, RES कार्यालय में 20 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Bribe Case : मझौली में रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पंचायत सचिव रामसुजान तिवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सचिव पर पंचायत के कार्यों का भुगतान कराने के बदले 40 हजार रुपए मांगने का आरोप है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2026, 5:56 PM IST

Bribe Case

लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में रिश्वतखोर सचिव (फोटो सोर्स: Patrika)

Sidhi News :मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रीवा लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, पंचायत सचिव रामसुजान तिवारी ने पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान कराने के एवज में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए उसे रंगेहाथों दबोचा है। ट्रैपिंग की कार्रवाई मझौली स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के उपखंड कार्यालय में की गई है।

बताया जा रहा है कि, रामसुजान तिवारी ठोंगा और ताला ग्राम पंचायत के सचिव पद के प्रभार में थे। पंचायत में कराए गए कामों के भुगतान को लेकर संबंधित पक्ष से उनकी बातचीत हुई थी। आरोप है कि, भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में सचिव ने पीड़ित शख्स से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

20 हजार ले लिया और 20 हजार मांगे

शिकायतकर्ता का ये भी आरोप है कि, रिश्वत की मांग के अनुसार 20 हजार रुपए की पहली किस्त पहले ही सचिव को दे दी थी। इसके बाद सचिव द्वारा शेष 20 हजार रुपए की दूसरी किस्त देने का दबाव बनाया जाने लगा। रिश्वत की मांग से परेशान आकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त रीवा से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत की।

दूसरी किस्त लेते ही लोकायुक्त का छापा

शिकायत मिलने के बाद रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद आरोपी सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। तय योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता रिश्वत की दूसरी किस्त लेकर मझौली स्थित आरईएस के उपखंड कार्यालय पहुंचा। जैसे ही सचिव रामसुजान तिवारी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की राशि भी सचिव से बरामद कर ली है।

जिला मुख्यालय ला रही टीम

ट्रैपिंग की कार्रवाई पूरी होने के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी पंचायत सचिव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय लेकर रवाना हो गई है। मामले में रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है।