27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी में सुबह 6 बजे आ रही थी नवजात के रोने की आवाज, नाले किनारे मिली एक दिन की बच्ची

Newborn Baby Girl: सिहावल में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना, नाले के किनारे मिली एक दिन की नवजात बच्ची।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Oct 2026, 5:51 PM IST

sidhi navjaat

newborn baby girl found alive near drain, अस्पताल में इलाजरत नवजात बच्ची (Source-Patrika)

Sidhi Newborn Baby Girl: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है। घटना ग्राम पंचायत बमुरी के रामपुर की है, यहां मंगलवार सुबह अकड़ा नाले के किनारे एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण छुही मिट्टी की खुदाई करने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वो आवाज की तरफ आगे बढ़े तो नाले के किनारे एक बच्ची झाड़ियों में लावारिस हालत में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत अन्य ग्रामीणों को गांव में सूचना दी जिसके बाद पुलिस को 112 पर सूचना दी गई।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही सिहावल पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए नवजात बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिकेश शर्मा ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्ची को ऑक्सीजन की सहायता देते हुए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, फिलहाल बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है।

मां की तलाश में जुटी पुलिस

सिहावल चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मुताबिक मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। संबंधित विभागों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल नवजात बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बच्ची को नाले के किनारे किन परिस्थितियों में छोड़ा गया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।