24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवेंद्रनगर-चुरहट ट्रेन को हरी झंडी, आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी

Devendranagar Churhat Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर 118 किमी की नई रेललाइन का शुभारंभ किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Oct 2026, 2:44 PM IST

Devendranagar Churhat Train

दुल्हन सी सजाई गई मेमू गाड़ी, नागौद स्टेशन में सजावट (फोटो सोर्स: Patrika)

Sidhi News :मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाले विंध्य इलाके में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार हो गया है। शनिवार की दोपहर 2 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना-देवेंद्रनगर के 53 किमी और रीवा-चुरहट के 65 किमी रेलखंडों का शुभारंभ किया है। कुल 118 किलोमीटर लंबी रेललाइन के उद्घाटन के साथ देवेंद्रनगर-चुरहट नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उपलब्धि के साथ सीधी जिला आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ गया।

ललितपुर-सिंगरौली नई रेललाइन परियोजना के तहत विकसित इन रेलखंडों को विंध्य के परिवहन, औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बेहतर रेल संपर्क से यात्रियों के आवागमन के साथ माल परिवहन, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी गति मिलेगी।

नागौद में कार्यक्रम शुरू, जीएम पहुंचे

नागौद रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेलव जीएम भी शामिल हुए। नागौद रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सतना-देवेंद्रनगर रेलखंड से उद्योगों को मिलेगी गति

53 किलोमीटर लंबा सतना-देवेंद्रनगर रेलखंड सतना, नागौद, फुलवारी और देवेंद्रनगर समेत आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इससे यात्रियों को आवागमन का बेहतर विकल्प मिलने के साथ चूना पत्थर आधारित उद्योगों और सीमेंट संयंत्रों को भी लाभ मिलने की संभावना है। रेल संपर्क बढ़ने से स्थानीय व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों का विस्तार हो सकेगा।

3.33 किमी लंबी सुरंग से होकर गुजरेगी ट्रेन

रीवा-चुरहट रेलखंड की लंबाई 65 किलोमीटर है। पहाड़ी भूभाग में विकसित इस रेलखंड में रेलवे पुलों और सुरंगों सहित कई महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य किए गए हैं। इनमें 3.33 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है। इस रेलखंड के शुरू होने से रीवा और सीधी के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और सीधी जिला पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। खनिज संपदा से समृद्ध इस क्षेत्र से भविष्य में सीमेंट, क्लिंकर और अन्य माल के परिवहन की संभावनाएं भी बढ़ेगी।

नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को राहत

देवेंद्रनगर-चुरहट ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को आवागमन का अतिरिक्त साधन मिलेगा। इससे आसपास के क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा और शिक्षा, व्यापार तथा रोजगार संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

पर्यटन और रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा

रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से विंध्य के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी सहित क्षेत्र के अन्य पर्यटन केंद्रों तक पहुंचने में यात्रियों को सुविधा मिल सकती है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, परिवहन और स्थानीय व्यापार को लाभ मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

औद्योगिक विकास के खुलेंगे नए रास्ते

ललितपुर–सिंगरौली रेललाइन परियोजना के अंतर्गत विकसित दोनों रेलखंड विंध्य के औद्योगिक विकास के लिहाज से भी अहम हैं। बेहतर रेल संपर्क से खनिजों और औद्योगिक उत्पादों की ढुलाई सुगम होगी। इससे सीमेंट उद्योग सहित अन्य औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं मजबूत होंगी। रेल नेटवर्क का यह विस्तार क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।