24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर वन अधिकारी को बंधक बनाकर लूट, मारपीट कर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए हजारों रुपए

Forest Officer Hostage : मंडला के आमानाला में रहने वाले वन अधिकारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, उनके साथ मारपीट कर मोबाइल से 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Oct 2026, 1:33 PM IST

Forest Officer Hostage

मंडला कोतवाली थाना (फोटो सोर्स: Patrika File)

Mandla News :मध्य प्रदेश के जबलपुर में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ एमएल बरकड़े के साथ मंडला में बंधक बनाकर लूटपाट और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि, चार बदमाश एक अन्य कार से वहां पहुंचे और अधिकारी की कार में सवार होकर उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान उनके साथ लूट भी की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि, अधिकारी की कार में सवार हुए बदमाश उन्हें लेकर जबलपुर की ओर निकल गए। रास्ते में आरोपियों ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उनके गले से सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली। यही नहीं मारपीट कर उनके मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन 10 हजार रुपए ट्रांसफर भी करवा लिए। वारदात के बाद आरोपी कार का पेट्रोल खत्म होने पर बरकड़े को जबलपुर के पास हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए।

जबलपुर से आए थे आमानाला

जबलपुर में पदस्थ एसडीओ वन विभाग एमएल बरकड़े मंडला जिले के आमानाला के रहने वाले हैं। वे पिछले दिनों मंडला आए हुए थे। इसी दौरान वे आमानाला के पास अपनी कार में बैठे थे। तभी अचानक एक अन्य कार से चार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। आरोप है कि, इसके बाद आरोपी उनकी कार में बैठ गए और उन्हें बंधक बनाकर जबलपुर की ओर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और चेन-अंगूठी छीनने के साथ ऑनलाइन 10 हजार रुपए भी ट्रांसफर करा लिए।

पेट्रोल खत्म हुआ तो छोड़कर हुए फरार

बताया जा रहा है कि, चलते चलते अचालक कार का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके चलते आरोपी अधिकारी को जबलपुर के पास ही रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद एमएल बरकड़े मंडला के कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।