25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक चुराने के बाद चोर को आई शर्म! मंडला में 24 घंटे में घर के बाहर खड़ी कर गया गाड़ी

Bike Theft: मालिक के घर के बाहर बाइक छोड़ गया चोर, कान पकड़कर बाइक चुराने के लिए माफी मांगी, मालिक ने ली राहत की सांस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Oct 2026, 5:31 PM IST

Mandla Bike Theft

bike theft thief returns stolen bike apologizes on camera, बाइक लौटाते हुए चोर (Source-Patrika)

Mandla Bike Theft: मध्यप्रदेश के मंडला में बाइक चोरी का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां महज 24 घंटे के अंदर चोरी गई बाइक मालिक को वापस मिल गई। जिस चोर ने बाइक चुराई थी वही बाइक को घर के बाहर खड़ा कर गया है। इतना ही नहीं चोर ने कान पकड़कर माफी भी मांगी है, चोरी गई बाइक को वापस घर के बाहर खड़ी करता चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इधर चोरी हुई बाइक वापस मिलने पर मालिक ने राहत की सांस ली है।

बाइक चोरी का वीडियो हुआ था वायरल

श्रीराम वार्ड के चौरसिया मोहल्ले में 23 अक्टूबर को शाम के वक्त एक घर के सामने से चोर बाइक चुरा ले गया था। बाइक चोरी होने के बात पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाइक चोरी की पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी और पीड़ित ने बाइक चोरी का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाइक चोरी करते चोर का वीडियो वायरल होने के बाद चोर दबाव में आ गया।

24 घंटे में वापस कर गया बाइक

सोशल मीडिया पर बाइक चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद चोर खुद ही चुराई गई बाइक को वापस कर गया है। चोर बाइक को सीधे बाइक मालिक के मकान के सामने लेकर पहुंचा और फिर बाइक को वहीं खड़ा कर वापस पैदल लौट गया। ये सारी घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है, इतना ही नहीं चोरी की बाइक लौटाने के साथ ही चोर कान पकड़कर माफी मांगता भी सीसीटीवी में नजर आ रहा है। बाइक वापस मिलने से मालिक ने राहत की सांस ली है। बाइक चुराने और फिर चोरी हुई बाइक को वापस लौटाने के पीछे चोर की मंशा क्या थी ये पता चलना बाकी है। लेकिन चोरी हुई बाइक और फिर उसे वापस लौटाने की ये घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।