7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर इंतजार कर रही थी मां, सड़क पर बिखरे थे स्कूल से आ रहे बच्चों के शव, पीथमपुर में दर्दनाक हादसा

Road Accident Three Students Killed: स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे तीनों छात्र, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर , मृतकों में दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन शामिल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Oct 2026, 9:47 AM IST

pithampur accident news

pithampur road accident three students killed speedy truck hits bike, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ व तीनों मृत बच्चों की तस्वीर (Source-Patrika)

Pithampur Road Accident Three Students Killed: मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर को हुए दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को जिंदगीभर का दुख दे दिया। महू-नीमच रोड पर महेन्द्रा ब्रिज के पास बाइक सवार तीन स्कूली छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र और बाइक करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए और मौके पर ही तीनों की मौत गई। मृतकों में दो सगे भाई व उनकी मौसेरी बहन शामिल है। छात्रों की मौत की खबर परिजनों को लगने के बाद कोहराम मच गया।

भाई-बहन को लेने गया था बड़ा भाई

जानकारी के मुताबिक उत्कर्ष आंगन कॉलोनी में रहने वाला प्रियांश उसकाछोटा भाई मोक्ष और मौसेरी बहन आरुषि सेंट फ्रांसिल स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार को 9वीं क्लास में पढ़ने वाला प्रियांश स्कूल नहीं गया था, चक्काजाम के कारण स्कूल की बस नहीं आनी थी इसलिए प्रियांश छोटे बहन मोक्ष और छोटी बहन आरूषि को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से स्कूल से लाने के लिए गया था। मां घर पर बच्चों का इंतजार कर रही थी लेकिन इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर बिखरी कॉपी किताबें और शव

हादसे के बाद तीनों बच्चों के शव क्षत विक्षत हो गए और उनकी किताबें सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के परिजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसे किसी तरह पुलिस ने संभाला। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक का पंजीयन नंबर MP-13-AL-3997 और बाइक का नंबर MP-40-ML-4037 बताया गया है। हादसे में बच्चों को खोने के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।