
आग बुझाए जाने के बाद का दृष्य (फोटो सोर्स: Patrika)
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी शहर में गांधी चौक स्थित पार्किंग स्थल की चौपाटी में रविवार सुबह अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बताया जा रहा है कि, आग एक दुकान में भड़की जिसने देखते ही देखते पड़ोस की एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन - फानन में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक चौपाटी की दोनों दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं।
खबर अपडेट हो रही है…
Updated on:
18 Oct 2026 11:07 am
Published on:
18 Oct 2026 11:07 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
