
Woman who left her husband returns, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर व इनसेट में बाइक पर बैठकर जाती महिला (Source-Patrika+Gemini)
Gwalior Crime: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 20 दिन पहले बाइक पर बैठकर युवक के साथ भागी महिला वापस लौट आई है। वापस लौटने के बाद महिला ने जो कहानी पति व पुलिस को सुनाई है उसे सुनकर हर कोई हैरान है। महिला का कहना है कि वो किसी के साथ भागी नहीं थी बल्कि उसने लिफ्ट ली थी, इतना ही नहीं महिला रास्ता भटकने के कारण एक झोपड़ी में इतने दिनों तक रहने की बात कह रही है। हालांकि जब पुलिस ने उससे झोपड़ी के बारे में पूछा तो वो कोई जवाब नहीं दे रही है। बता दें कि महिला का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें वो बाइक पर बैठकर एक युवक के साथ जाते नजर आ रही थी।
शिवपुरी की रहने वाली 18 वर्षीय महिला ग्वालियर के फूलबाग स्थित चिड़ियाघर के बाहर से 6 अक्टूबर को किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई थी। महिला पति के साथ चिड़ियाघर पहुंची थी लेकिन जैसे ही पति बाइक पार्किंग में खड़ी करने गया महिला मौका पाकर बाइक सवार युवक के साथ भाग गई थी। चिड़ियाघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला पति की बाइक से उतरने और पति के बाइक पार्किंग में ले जाने के बाद कुछ ही सेकंड में दूसरी बाइक पर दौड़कर बैठते और जाते हुई कैद हुई थी। तब पति ने पत्नी की हर जगह खोजबीन की और पता नहीं चलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस महिला की तलाश कर ही रही थी कि अचानक महिला वापस लौट आई है। लौटने के बाद महिला जो बातें बता रही है उन पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। महिला का कहना है कि वो किसी के साथ भागी नहीं थी बल्कि उसने लिफ्ट ली थी। महिला के मुताबिक बाइक सवार ने उसे बहोड़ापुर के मोतीझील इलाके में छोड़ दिया था। वो रास्ता भटक गई और एक झोपड़ी में रहने लगी थी। महिला का कहना है कि उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है और वो पति के साथ भी नहीं रहना चाहती है।
वापस लौटकर आई महिला अपनी कहानी तो बता रही है लेकिन पुलिस के सवालों के जवाब नहीं दे रही है। पुलिस ने जब उससे पूछा कि जब पति के साथ आई थीं तो किसी दूसरे से लिफ्ट लेने की जरुरत क्यों पड़ी? और अगर लिफ्ट ली ही थी तो दौड़कर बाइक पर जाकर क्यों बैठी? वो झोपड़ी कहां है जिसमें बीते 20 दिनों से रह रही थी? इन सवालों पर महिला चुप्पी साधे हुए है। पुलिस के मुताबिक महिला बीते तीन साल में तीन बार घर से गायब हो चुकी है। पहले दो बार जब वो घर से गायब हुई थी तब वो नाबालिग थी।
Updated on:
27 Oct 2026, 4:57 PM IST
Published on:
27 Oct 2026, 4:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.