28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर रोका

Youth Congress Protest : जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं और डॉक्टरों की कमी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकला। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अस्थायी जेल पहुंचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Oct 2026, 4:42 PM IST

Youth Congress Protest

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका (फोटो सोर्स: Patrika)

Sidhi News :मध्य प्रदेश के सीधी जिले की बदहाल स्वास्त्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य रूप से जिला अस्पताल की कथित अव्यवस्थाओं के साथ साथ डॉक्टरों की कमी के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर पहुंचे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर होमगार्ड परिसर स्थित अस्थायी जेल ले जाया गया है।

प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा

युवा कांग्रेस द्वारा सीधी जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा बताया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लंबे समय से समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार इसे सुधारने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखने का फैसला किया है।

सरकार से मांग

प्रदर्शन में शामिल मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार का कहना है कि, प्रदेश समेत सीधी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के हालात खस्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, स्वास्थ्य मंत्री के जिले में बहन कल्पना के साथ घटना होने के बाद भी स्वास्थ व्यवस्थाओं में सुधार करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग उठाई है।

भारी पुलिसबल तैनात रहा

यही नहीं, अभिषेक परमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में भोपाल में प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगी। इधर, प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, पर्याप्त डॉक्टरों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़ी हैं।