
husband kills wife, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मृतका लक्ष्मी सेन की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)
Guna Husband Kills Wife: मध्यप्रदेश के गुना शहर की ब्रजविहार कॉलोनी में एक एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। वारदात के करीब 10 घंटे बाद खुद आरोपी ने ही पत्नी के मायके और अपने परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर भेजा। सूचना पर रात 8.30 बजे पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया।
कैंट टीआई अनूप भार्गव ने बताया कि, ब्रजविहार कॉलोनी में कोल्हुपुरा निवासी लक्ष्मी पत्नी राकेश सेन 26 साल का शव हेमलीन होटल के पीछे उसी के रिश्तेदार के मकान में मिला है। पुलिस को मृतका के परिजनों फोन कर बताए गए स्थान पर शव मिलने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मृतका के पति राकेश सेन ने ही फोन कर लक्ष्मी के मायके पक्ष के लोगों को पत्नी की हत्या करने और शव रिश्तेदार के घर में होने के बारे में बताया था। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है।
टीआई के अनुसार, महिला 15 दिन पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। जिसे 16 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस हिमाचल से बरामद कर लाई थी। टीआई अनूप भार्गव ने बताया कि हत्या के पहले संभवतः पति-पत्नी में बीच काफी संघर्ष हुआ है ऐसा घटनास्थल को देखकर प्रतीत हो रहा है। पति फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है, पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां गुरुवार को परिजनों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Updated on:
21 Oct 2026 10:08 pm
Published on:
21 Oct 2026 09:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
