बता दें कि, ये भीषण आग पांच मंजिला इमारत में लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आग के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया है, जिससे अंदर मौजूद लोगों का दम घुटने लगा और उनका हाल बेहाल हो गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।