स्थानीय लोगों ने बताया कि श्री गिरजेश्वर मंदिर में हर शनिवार को भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। बीती शाम भी भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, तब पुजारी अनंतराम रिछारिया भगवान के भजनों पर झूम रहे थे। भजन-कीर्तन खत्म होने के बाद अधिकतर लोग मंदिर से निकल गए और पुजारी मंदिर के पट बंद कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वो अचेत होकर गिर पड़े। मंदिर में मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।