जानकारी के लिए बता दें कि, अक्टूबर 2025 में चर्चित 1.45 करोड़ रुपए के सिवनी हवाला कांड में भी ASP दीपक मिश्रा की भूमिका होने की जानकारी सामने आई थी। दीपक मिश्रा तब छिंदवाड़ा के एएसपी थे। मामले का खुलासा होने के बाद दीपक मिश्रा का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इस ऑडियो क्लिप में मिश्रा मामले में मुख्य आरोपी निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे और हवाला कारोबारियों से बातचीत करते सुनाई दिए थे। ऑडियो क्लिप में पैसे वापस दिलाने और मामले को थाने के स्तर पर ही सुलझाने/दबाने जैसी बातें कह रहे थे। यह क्लिप आने के बाद उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। इसके बाद दीपक मिश्रा को सिवनी का एएसपी बनाया गया था।