
truck hits police vehicle dsp injured chhapara bypass, हादसे के बाद डिवाइडर पर चढ़ा क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन (Source-Patrika)
Seoni DSP Accident: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार को एक ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। घटना नेशनल हाईवे नंबर 44 पर छपारा बायपास चौराहे की है। जिस वक्त ट्रक ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी उस वक्त गाड़ी में डीएसपी और उनका गनमैन व ड्राइवर सवार थे। हादसे में डीएसपी सहित तीनों को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि डीएसपी जबलपुर से बालाघाट लौट रहे थे तभी बीच में ये हादसा हो गया।
बालाघाट में 36वीं बटालियन के डीएसपी विमलेश उइके, गनमैन व ड्राइवर और एक आरक्षक के साथ पुलिस गाड़ी से बुधवार को जबलपुर से बालाघाट लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी छपारा बायपास पर पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिस की गाड़ी हाइवे पर बीच में बने डिवाइड पर चढ़ गई। हादसे में डीएसपी विमलेश उइके समेत चारों लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्रक कुछ दूरी पर जाकर पलट गया, ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया,जहां उनका उपचार जारी है। छपारा थाना प्रभारी खैमेन्द्र जैतवार ने सूचना मिलने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर घायल हुए डीएसपी सहित अन्य सभी से मुलाकात की। पुलिस वाहन में सवार सभी को हल्की चोटें होने की बात कही जा रही है। पुलिस वाहन को टक्कर मारने के बाद ट्रक कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। फिलहाल छपारा पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
Updated on:
4 Nov 2026, 5:44 PM IST
Published on:
4 Nov 2026, 5:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.