4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime: सिवनी में तीसरे प्रयास में बिजली खंभे पर चढ़ा युवक, हाईवोल्टेज ड्रामा

युवक शराब के नशे में था। दो बार नीचे गिरने पर उसे हाथ और सिर में चोट भी आई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई।
2 min read
Google source verification
social group

पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद नीचे उतारा, इलाज कराकर भेजा घर

सिवनी. जिले में आए दिन शराबियों का उत्पात देखने को मिल रहा है। ऐसे में पुलिस परेशान हो रही है। आदेगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात स्कूल के सामने एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सिमरिया गांव निवासी युवक जवाहर लाल इवनाती(40) बिजली के खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर विद्युत सप्लाई चालू थी। गनीमत रही कि युवक को करंट नहीं लगा। युवक को खंभे पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसे नीचे उतरने की समझाइश देते रहे, लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में लोगों ने आदेगांव पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद विद्युत सप्लाई बंद कराकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। बताया जाता है कि युवक शराब के नशे में था। पुलिस के अनुसार युवक ने खंभे पर चढऩे के लिए दो बार प्रयास किया था। तीसरे प्रयास में वह खंभे पर चढकऱ बिजली के तारों तक पहुंच गया। इस दौरान दो बार नीचे गिरने पर उसे हाथ और सिर में चोट भी आई। युवक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया है। समय रहते बिजली सप्लाई बंद कराने और पुलिस के मौके पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

नवंबर में पानी की टंकी पर भी चढ़ा था युवक
आदेगांव थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में नवंबर 2025 में भी इसी तरह का एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। गांव का एक युवक पानी की टंकी में चढ़ गया था। पुलिस ने उसे भी काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा था। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

पुलिस के लिए बना रहा चुनौती
युवक के बिजली खंभे पर चढऩे के बाद लोगों ने उसे कई बार नीचे उतरने की समझाइश दी, लेकिन वह तारों तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। ऐसे में लोग सहम गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी कई बार युवक को नीचे उतरने की समझाइश देती रही। किसी तरह से उसे तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया।