जानकारी के अनुसार नगर में शौचालय का निर्माण कार्य 16 अक्टूबर को नगर परिषद अध्यक्ष निशा पटेल, उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकांत सिंह और वार्ड की पार्षद सोनल चंदू श्रीवास्त्री की मौजूदगी में शुरू किया गया था। नगर परिषद की ओर से शुरू किए गए इस निर्माण कार्य के करीब 11 दिन बाद 27 अक्टूबर मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शौचालय निर्माण कार्य बंद कराने की बात कही, जिसके बाद सीएमओ ने विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने पर जमकर भड़ास निकाली।