28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में गुस्साए छात्रों ने ढहा दिया निर्माण, स्कूल की जमीन पर निर्माण को लेकर बवाल

School Land Dispute: करणी सेना के आव्हान पर विरोध में सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं, निर्माण को लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Oct 2026, 10:13 PM IST

Betma School Land Dispute

betma government school land construction protest, निर्माण ढहाते स्कूली छात्र (Source-Patrika)

Betma School Land Dispute: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा में इंदौर रोड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर बाउंड्रीवॉल तोड़कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। विद्यालय की जमीन को लेकर छात्राओं में भारी आक्रोश है। विरोध में बुधवार को छात्राएं सड़क पर उतर आईं। आक्रोशित विद्यार्थियों ने निर्माण ढहा दिया। करणी सेना ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, वहीं इस मामले में संस्था प्राचार्या उमा रेशमसिंह अलावा ने तहसील कार्यालय में आवेदन देने के साथ थाना बेटमा में एफआइआर दर्ज कराई है।

प्राचार्या ने कराई एफआइआर, अज्ञात लोगों पर आरोप

संस्था प्राचार्या उमा रेशमसिंह अलावा ने मामले में तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया तथा थाना बेटमा में एफआइआर दर्ज कराई है, जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ सीमेंट के पिल्लर खड़े करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने और स्कूल के गेट की चोरी होने संबंधी शिकायत की गई है। मामले में पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्कूल की जमीन पर निर्माण को लेकर उठे सवाल

मामले को लेकर करणी सेना की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया कि विद्यालय के आसपास पहले से बाउंड्रीवॉल बनी हुई थी। आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में बाउंड्रीवॉल की भूमि पर अन्य पक्ष द्वारा कब्जा कर लिया गया और अब बाउंड्रीवॉल तोड़कर वहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद विद्यालय की जमीन की सुरक्षा और विद्यार्थियों के हितों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

किसके नाम हुआ नामांतरण, प्रशासन करे जांच- करणी सेना

करणी सेना ने प्रशासन से संबंधित भूमि के सर्वे क्रमांक की जांच करने तथा नामांतरण किसके पक्ष में और किन दस्तावेजों के आधार पर किया गया, इसकी जानकारी स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही यह भी पता लगाने की मांग की गई है कि विद्यालय की जमीन पर निर्माण किसकी अनुमति से किया जा रहा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और जांच पूरी होने तक आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की है।