28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस की तैयारी तेज, इंदौर में जीतू पटवारी ने बनाई महारैली की रणनीति

Jitu Patwari Meeting : 1 नवंबर को दिल्ली में होने जा रही 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर में कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Oct 2026, 7:08 PM IST

Jitu Patwari Meeting

इंदौर में कांग्रेस की अहम बैठक (फोटो सोर्स: Jitu Patwari Facebook)

Indore News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर INDI अलाइंस के सभी विपक्षी दलों के साथ - साथ देश के आम जन के लिए आने वाली 1 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में होने जा रहे 'वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान' को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस लगातार तैयारियां तेज करती जा रही है। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में बुधवार को प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में होने जा रही विशाल रैली को लेकर अहम चर्चा की गई। साथ ही, राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले दिशा - निर्देशों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस का रोडमैप तैयार किया गया।

कार्यक्रम में शामिल हुए जीतू पटवारी

इंदौर में स्थित कांग्रेस कार्यालय 'गांधी भवन' में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान' को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अद्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, आयोजन में भागीदारी कर दिल्ली में 01 नवंबर को होने वाली महारैली में इंदौर ग्रामीण कांग्रेस परिवार से ऐतिहासिक भागीदारी के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया है।

जीतू पटवारी का दावा

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। साथ ही दावा किया कि, जिस तरह की तैयारी प्रदेश कांग्रेस की ओर से की जा चुकी है। उसके अनुसार, दिल्ली में होने वाली महारैली में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता मध्य प्रदेश से पहुंचेंगे।

बैठक में शामिल हुए ये कांग्रेस नेता

आपको बता दें कि, कांग्रेस की इस अहम बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर और सीडब्ल्यूसी सदस्य मोहम्मद आरिफ खान, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी उषा नायडू, इंदौर जिला ग्रामीण के सह प्रभारी अजय रघुवंशी और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ - साथ सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं शामिल हुए थे।