14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी बनेगा देश का बड़ा इकोनॉमिक सेंटर! भोपाल-इंदौर के बीच 1 लाख करोड़ के औद्योगिक विकास की तैयारी

Urban Growth Conclave 2.0 : इंदौर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में CM मोहन यादव ने भोपाल-इंदौर के बीच 1 लाख करोड़ के औद्योगिक रोडमैप की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Oct 2026, 4:30 PM IST

Urban Growth Conclave 2.0

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ (फोटो सोर्स: @DrMohanYadav51)

Indore News : मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ सोलर राउंड टेबल से हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप् प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआती की। इसके बाद अपने संबोधन में प्रदेश के विकासके लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मपख्यमंत्री यादव ने कहा कि, भोपाल से इंदौर के बीच एक लाख करोड़ का औद्योगिक रोडमैप बनेगा। ये देश के मुख्य इकोनॉमिकल केंद्र के रूप में स्थापित होगा। अधिकतर बड़े देशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की योजना पर काम हो रहा है। सीएम ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास करोड़ों के मकान थे लेकिन मकान के दस्तावेज नहीं थे। वो लोग लोन नहीं ले पाते थे, व्यापार नहीं कर पाते थे। सरकार ने उन्हें निःशुल्क रजिस्ट्री करके दी। मध्यप्रदेश धार्मिक पर्यटन में भारत का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है। दुनियाभर के होटल इंडस्ट्री के बड़े ब्रांड मध्यप्रदेश में आ चुके हैं।

उद्योगपतियों से साझा किए विचार

इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, 'आज इंदौर में 'मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' का शुभारंभ कर निवेशकों और उद्योगपतियों से विचार साझा किए। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उद्योग अनुकूल नीतियों के परिणाम स्वरूप राज्य में 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए, जिसमें से लगभग 12 लाख करोड़ रुपए के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। लगभग 76 हजार करोड़ रुपए के निर्यात की क्षमता और धार्मिक पर्यटन से इकोनॉमी में 360 डिग्री बदलाव आया है।

सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों में शामिल है, जबकि ग्वालियर के TMZ और इंदौर, भोपाल, जबलपुर इकॉनामिक कॉरिडोर जैसे कदम राज्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं।

सौर ऊर्जा पर विशेष जोर

बता दें कि, कार्यकर्म में सौर ऊर्जा क्षेत्र के 20 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया। बैठक में नगरीय निकायों को सौर ऊर्जा से जोड़ने, बिजली व्यय को कम करने के साथ साथ नगरीय विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के नवाचारी मॉडल पर विचार-विमर्श किया गया। फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और पूल्ड म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से नगरीय विकास को नई दिशा देने पर जोर दिया गया।

एमपी की अर्थव्यवस्था में 360 डिग्री बदलाव

धार्मिक पर्यटन से सेमीकंडक्टर निवेश तक, मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में 360 डिग्री बदलाव हो रहा है। बिरसिंहपुर जलाशय में प्रस्तावित 200 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर परियोजना के साथ 50 मेगावाट/100 मेगावाट-घंटा क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली पेश की। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,564 करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य नगरीय निकायों को सौर ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण के माध्यम से शाम के समय पीक डिमांड के दौरान दो घंटे तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इससे नगरीय निकायों के बिजली व्यय को अनुकूलित करने और ग्रिड पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।