28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरोगेसी से दो बच्चों का जन्म, फिर शुरू हुआ विवाद, इंदौर में थाने पहुंची बिजनेसमैन की पत्नी

Surrogacy Blackmail Case: बिजनेसमैन की पत्नी का आरोप- सरोगेट मदर ने ब्लैकमेल कर 60 लाख रुपये लिए, अब झूठे केस में फंसाने की दे रही धमकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Oct 2026, 5:47 PM IST

Indore Surrogacy Blackmail Case

businessman surrogacy blackmail 60 lakh, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Indore Surrogacy Blackmail Case: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बिजनेसमैन की पत्नी ने एक महिला के खिलाफ पति को ब्लैकमेल कर लाखों रूपये लेने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है पति को ब्लैकमेल कर महिला अब तक करीब 60 लाख रुपये वसूल चुकी है। पुलिस ने बिजनेसमैन की पत्नी की शिकायत, दिए गए सबूतों के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरोगेट मदर बनकर फंसाया

शिकायतकर्ता कृतिका तलरेजा ने बताया है कि उसकी शादी बिजनेसमैन संतोष तलरेजा से 7 दिसंबर 1997 को हुई थी। बाद में उनकी एक बेटी हुई जो न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित है, वो दोबारा मां नहीं बन सकती है। इसलिए पति सरोगेसी के जरिए बच्चा कराना चाहते थे, इसी कारण पति संतोष तलरेजा की मुलाकात महिला से हुई। महिला सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार हो गई और सरोगेट मदर बनकर दो बच्चों को जन्म दिया।

बच्चों के जन्म के बाद करने लगी ब्लैकमेल

पड़िता कृतिका तलरेजा के मुताबिक बच्चों को जन्म देने के बाद महिला ब्लैकमेल करने लगी और 5 अक्टूबर 2019 को संतोष के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। मामले के समझौते के दौरान महिला ने अपनी बेटी को संतोष का नाम देने और पत्नी की तरह साथ रखने की शर्त रखी। पीड़िता के मुताबिक किसी तरह अगस्त 2024 में इस मामले में समझौता हुआ।

समझौते के बाद भी ब्लैकमेल किया, धमकियां दीं

पीड़िता कृतिका तलरेजा का आरोप है कि समझौते के बाद भी महिला उन्हें ब्लैकमेल कर धमकियां दे रही है। अब तक करीब 60 लाख रुपये पति से ले चुकी है और घर पहुंचकर झगड़ा करती है। झूठे केस में फंसाने की धमकियां देती है। कृतिका ने पुलिस को पैसों के लेन-देने के बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत भी दिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और सभी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।