6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी जिले में बस पलटी, 12 यात्री घायल, एक की मौत

Seoni Bus Accident: मंगलवार सुबह बस पलटने से 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना...। एक की मौत...। बचाव कार्य जारी...।
2 min read
Google source verification

सिवनी

•

image

Manish Gite

•

Oct 06, 2026

Seoni Bus Accident

Seoni Bus Accident- सिवनी जिले में मंगलवार सुबह बस पलटने से कई यात्री घायल। (विजुअल पत्रिका)

Seoni Bus Accident: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार सुबह एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 12 यात्रियों के घायल होने के समाचार है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की भी सूचना है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर प्रशासन का अमला मौजूद है। बताया जा रहा है कि बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे।

इससे पहले रविवार को भी सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पौनार के पास एक बस और कार की टक्कर हो गई थी, जिसमें सवार कई लोग घायल हो गए थे। यह घटना सिवनी शहर से तीन किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास हुई। यह बस भोपाल से बालाघाट जा रही थी। सूत्र सेवा बस सर्विस की बस सड़क पर गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 32 यात्री सवार थे। यह घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

बस क्रमांक एमपी 04पीए 3660 सिवनी पहुंचने से पहले दुर्घटनाग्र्त हो गई थी। घटना के यात्रियों को बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बालाघाट निवासी एक व्यक्ति बस में दब गया था, जिसकी मौत हो गई। दुर्घटना में 12 यात्रियों में 5 को गंभीर चोट आई है। बस में 21 यात्री बालाघाट के थे, 5 यात्री वारासिवनी के थे और 4 यात्री सिवनी के थे।

यह है घायलों की लिस्ट

घायलों में इटारसी के बाम्हन गांव निवासी शिक्षक विवेक पुत्र गिरिराज किशोर पटेल (28), बालाघाट के रूपझर के महेश पुत्र जगदीश गडेल (41), बालाघाट के लालबर्रा के राहुल पुत्र प्रमोद नागेश्वर (30), बालाघाट के मलाजखंड के शैलेंद्र पुत्र निर्गुण सिंह मरावी (30), कान्हीवाड़ा झोलिया के बृजेश पुत्र नानाजी बिसेन (35), सिवनी के कुरई निवासी प्यूष पुत्र संजीव धुर्वे (30), बालाघाट खैरलांजी की प्रीति पिता अरविंद (27), वारासिवनी निवासी आंचल पुत्री नारायण मदलेकर (27), वारासिवनी निवासी संयोगिता पति नितिन श्रीवास्तव (48) घायलों में शामिल हैं।