18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Panna / ‘तेरा बेटा मर जाए..’, टीचरों से की अभद्रता, पन्ना के स्कूल में सोने-भजन गाने का भी वीडियो वायरल, शिक्षिका निलंबित

‘तेरा बेटा मर जाए..’, टीचरों से की अभद्रता, पन्ना के स्कूल में सोने-भजन गाने का भी वीडियो वायरल, शिक्षिका निलंबित

Teacher sleeping video viral: मध्य प्रदेश के पन्ना में स्कूल में सोने और भजन सुनने वाली शिक्षिका को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। अब अभद्रता के दो और वीडियो वायरल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 18 Nov 2026, 12:16 PM IST

teacher sleeping video viral collector suspended after investigation

Teacher sleeping video viral: न्ना के स्कूल में शिक्षिका का सोने-भजन गाने का भी वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- Patrika)

Teacher sleeping video viral: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्कूल में आराम फरमाने और ताली बजाकर भजन सुनने वाली शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जांच के बाद प्रशासन ने संबंधित प्राथमिक शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला आदिवासी मोहल्ला हथकुरी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक मीरा सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहनगर निर्धारित किया गया है। शिक्षिका मीरा राजपूत के दो अन्य वीडियो भी वायरल हुए है, जिसमे वह साथी सहकर्मियों से अभद्रता करती नजर आ रही है।

20 दिन पुराना है मामला

जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मीरा सिंह राजपूत विद्यालय में सोते हुए दिखाई दे रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए 29 अक्टूबर को विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र पवई को जांच अधिकारी नियुक्त कर तथ्यात्मक जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में वायरल वीडियो की सत्यता प्रमाणित पाई। जांच प्रतिवेदन में यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित शिक्षिका विद्यालय के सहकर्मी शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करती थीं। इसके अलावा ई-अटेंडेंस दर्ज करने के बाद घर चले जाने की बात भी जांच में सामने आई।

नोटिस का नहीं दिया संतोषजनक जवाब, कलेक्टर ने किया निलंबित

30 अक्टूबर को शिक्षिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। शिक्षिका की ओर से प्रस्तुत जवाब का परीक्षण किया गया, लेकिन उसे संतोषजनक नहीं पाया गया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि शिक्षिका के इन कृत्यों से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और अन्य शिक्षकों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत गंभीर कदाचरण मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

साथी सहकर्मियों से गाली-गलौज और अभद्रता का भी वीडियो वायरल

बुधवार को निलंबित शिक्षिका के दो और वीडियो सामने आए जहां वो साथी शिक्षिका और अन्य सहकर्मियों से झगड़ा और उनके अभद्रता करते हुए नजर आ रही है। एक वीडियो में एक अन्य महिला टीचर के बच्चे पर अभद्र टिप्पणी कर कहती है कि- तेरा बेटा मर जाए…। इसके बाद मीरा सिंह ने शिक्षिका को अपशब्द कहे। एक दूसरी वीडियो में निलंबित शिक्षिका बता रही हैं कि जब हेड मास्टर स्कूल से चले जाते है तो वह भी ताला मारकार चली जाती है। मीरा सिंह के आचरण की शिकायत जब एक सहकर्मी ने हेड मास्टर कोकि तो उस पर भी वह भड़क गई और सहकर्मी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। यहीं नहीं, मिली जानकारी के अनुसार, मीरा सिंह शिकायत करने वाली शिक्षिका को ही स्कूल से गायब होने की सलाह देती है। वह अन्य सहकर्मियों से कहती है- तुम क्यों पढ़ा रहे हो।