13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काश! वक्त पर अस्पताल पहुंचा देते माता-पिता, पन्ना में 5 साल के मासूम की मौत

Child Dies After Scorpion Sting: बिच्छू के डंक मारने के बाद मंदिर में झाड़ फूंक कराते रहे परिजन, हालत बिगड़ने पर लेकर पहुंचे अस्पताल, तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं बची जान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Nov 2026, 10:10 PM IST

panna district hospital

panna district hospital, फाइल फोटो (Source-Patrika File)

Panna Child Dies After Scorpion Sting: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बरकोला इंटवा (पिताबखेत) गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, यहां एक पांच साल के बच्चे की बिच्छू के डंक मारने से मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे को परिजन अस्पताल लाने की जगह पास के ही मंदिर में ले गए और घंटों तक झाड़फूंक कराते रहे, इस कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बाद में परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने इलाज भी किया लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

खेत में बच्चे को बिच्छू ने डंक मारा

जानकारी के मुताबिक घटना 12 नवंबर की है, तब बरकोला इंटवा गांव के रहने वाले महेन्द्र कोदर अपने पांच साल के बेटे सूरज को दोपहर के वक्त धान के खेत में लेकर गए थे। पिता खेत में धान की कटाई कर रहे थे इसी दौरान मेड़ पर खेल रहे बच्चे सूरज को करीब 3 बजे बिच्छू ने डंक मार दिया। बिच्छू के डंक मारते ही बच्चा दर्द से चिल्ला उठा और पिता भागकर उसके पास पहुंचा। बच्चे ने बिच्छू की तरफ इशारा किया जिससे पिता समझ गया कि बच्चे को बिच्छू ने डंक मारा है।

मंदिर में कराते रहे झाड़फूंक

सूरज को बिच्छू के डंक मारने के बाद माता-पिता अस्पताल ले जाने की जगह पास के ही एक मंदिर में ले गए। यहां घंटों तक झाड़फूंक कराते रहे जिससे सूरज की तबीयत बिगड़ती गई। शुक्रवार सुबह जब सूरज की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो माता-पिता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हैरानी की बात ये है कि अस्पताल में शुरुआत में माता-पिता ने डॉक्टरों को ये नहीं बताया कि बिच्छू ने डंक मारा है बल्कि सर्दी-जुकाम और निमोनिया होने की बात कहते रहे। जब इलाज के दौरान सूरज को आराम नहीं लगा तो डॉक्टरों ने फिर से माता-पिता से पूछा, तब कहीं जाकर उन्होंने बिच्छू के डंक मारने की बात बताई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद सूरज को बचाया नहीं जा सका।