12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व मंडल महामंत्री समेत 6 गिरफ्तार

Gambling Raid : कोतवाली पुलिस ने जुए की फड़ पर दबिश देकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंडल महामंत्री समेत 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। धाम मोहल्ला के मकान में चल रहा था हजारों रुपए का दांव। 83 हजार 500 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2026, 8:50 PM IST

Gambling Raid

कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई (फोटो सोर्स: Patrika File)

Panna News :मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के धाम मोहल्ले में जुए की फड़ पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पेश शर्मा, पूर्व नगर भाजपा मंडल महामंत्री विजय तिवारी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मकान के अंदर ताश के पत्तों पर हजारों रुपए का दांव लगाकर हार-जीत का खेल चल रहा था। पुलिस ने मौके से कुल 83 हजार 500 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में शहर के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी शामिल हैं।

कोतवाली पन्ना पुलिस गुरुवार को इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, धाम मोहल्ला स्थित एक मकान में कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। पुलिस टीम जब मकान के अंदर पहुंची तो दूसरी मंजिल पर कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को पकड़कर तलाशी ली।

पुलिस ने इन आरोपियों के पकड़ा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अल्पेश शर्मा पिता नंदकिशोर शर्मा (48), निवासी धाम मोहल्ला पन्ना, पूर्व नगर भाजपा मंडल महामंत्री विजय तिवारी पिता स्वर्गीय दामोदर प्रसाद तिवारी (47), निवासी बड़ा बाजार पन्ना, मोहित शर्मा पिता स्वर्गीय राजेश शर्मा (35), निवासी पुराना पन्ना, थाना कोतवाली, लोकेश शर्मा पिता राजकिशोर शर्मा (44), निवासी धाम मोहल्ला पन्ना, मनोज शर्मा पिता चेतन दास शर्मा (53), निवासी धाम मोहल्ला पन्ना, नितेश शर्मा पिता स्वर्गीय कपिल शर्मा (33), निवासी धाम मोहल्ला पन्ना और शामिल हैं।

किससे कितनी रकम बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान विजय तिवारी के पास से 5500 और फड़ से 3000 रुपए, मोहित शर्मा के पास से 3500 और फड़ से 4500 रुपए, लोकेश शर्मा के पास से 4000 और फड़ से 3000 रुपए, मनोज शर्मा के पास से 12 हजार और फड़ से 9000 रुपए, नितेश शर्मा के पास से 8000 और फड़ से 4000 रुपए तथा अल्पेश शर्मा के पास से 15 हजार और फड़ से 12 हजार रुपए बरामद किए। इस तरह कुल 83 हजार 500 रुपए जब्त किए गए। इसके अलावा मौके से 52 ताश के पत्तों की गड्डी भी बरामद हुई।

चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पेश शर्मा और नगर भाजपा मंडल महामंत्री विजय तिवारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस की ये कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।