27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में पन्ना कलेक्टर, कलेक्ट्रेट में गंदगी देख जताई नाराजगी

Collector Harsh Singh: कलेक्ट्रेट में खड़ी कंडम होती जीप पर कलेक्टर ने उठाए सवाल, साफ-सफाई से लेकर राजस्व प्रकरणों तक की व्यवस्थाएं परखीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Oct 2026, 10:01 PM IST

Panna Collector Harsh Singh

collector harsh singh surprise inspection collectorate, कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते कलेक्टर हर्ष सिंह (Source- Panna Collector Facebook Page)

Panna Collector Harsh Singh: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह पदभार संभालते ही एक्शन मूड में नजर आए। मंगलवार सुबह सबसे पहले कलेक्टर हर्ष सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दीवारों पर पीक के निशान और गंदगी देखकर वे नाराज हो गए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारी-कर्मचारियों को दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के पास गैलरी में खड़ी कंडम होती जीप को लेकर भी कलेक्टर हर्ष सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि वाहन यहां क्यों खड़ा है और इसके संबंध में क्या कार्रवाई की गई है।

एक्शन में नए कलेक्टर

औचक निरीक्षण पर निकले नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों और शाखाओं में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधीक्षक शाखा, विधि, आवक-जावक, सामान्य, वित्त और भू-अर्जन शाखाओं में अभिलेखों तथा पंजियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और पुराने अभिलेखों का दुरुस्तीकरण कराने के निर्देश दिए। तो कंडम वाहनों और अनुपयोगी सामग्री को नियमानुसार अपलेखित करने पर भी जोर दिया।

वित्तीय मामलों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश

ई-दक्ष केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने शासकीय सेवकों के प्रशिक्षण की जानकारी ली और प्रशिक्षक वैभव सोनी सहित प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। जिला कोषालय में देयकों के प्रस्तुतीकरण और पारित करने की प्रक्रिया समझते हुए वित्तीय मामलों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति जानी। जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में आगामी फसल उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की जानकारी ली। भू-अभिलेख ड्राइंग शाखा में पुराने राजस्व दस्तावेजों की स्कैनिंग का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने को कहा।