Gwalior News : अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चाओं में बने रहने वाले रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा का हालही में मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को लेकर की गई अजीबो गरीब टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि, अब एक बार फिर भाजपा सांसद अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार जनार्दन मिज्ञा ने कांग्रेस पार्टी की तुलना गैंग और गैंगस्टर से कर दी है। कांग्रेस पार्टी को लेकर की गई इस टिप्पणी के बाद प्रदेश के सियासी हल्कों में हलचल बढ़ गई है।