इस हाईप्रोफाइल मामले में रुद्राक्ष शर्मा की गिरफ्तारी पुलिस पहले ही कर चुकी है। गौरतलब है कि, जिस परिवार में 19 और 20 नवंबर को शहनाइयां गूंजनी थीं, उसी परिवार के रुद्राक्ष का नाम इस हत्याकांड से जुड़े विवाद में सामने आया। रुद्राक्ष के पिता राजेश शर्मा उर्फ राजू नाकेदार नीमच मंडी के बड़े आढ़तियों में गिने जाते हैं और उनका राजनीतिक जुड़ाव भी है।