तीन दिन में जगह खाली करने का कहा जा रहा है। घर- दुकान टूटेंगे लोगों ने मान लिया है। कार्रवाई से पहले ही अपने घर-दुकान से कीमती व काम के सामान को ले जाना शुरू कर दिया। खुद ही अपने शेड हटा रहे है। प्रशासन की टीम ने यहां बुलडोजर की कार्रवाई तय कर दी थी, लेकिन दो दिन पहले सांसद आलोक शर्मा की क्षेत्र में ही संयुक्त बैठक के बाद कुछ समय मिला है। मुआवजा और अन्य मामलों पर चर्चा चल रही है।