MP News : मध्य प्रदेश के लिए 19 नवंबर को निवेश के तौर पर नई शुरुआत हुई। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजधानी भोपाल के निजी होटल में आयोजित 'मध्य प्रदेश टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ग्वालियर इन्वेस्टर मीट" का शुभारंभ किया। इस मौके ग्वालियर टेलीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन के पहले फेज की शुरुआत और दूसरे फेज की लॉन्चिंग हुई। पहले फेज में राज्य सरकार को 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 15 हजार से अधिक रोजगार के मौके मिलेंगे। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने 25 निवेशकों को आवंटन पत्र भी सौंपे हैं।