21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / एमपी के 3 नेताओं की उम्मीदों को बड़ा झटका, अमित शाह से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार टला

एमपी के 3 नेताओं की उम्मीदों को बड़ा झटका, अमित शाह से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार टला

MP BJP : मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार में कम से कम 3 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं, शाह से मिले खंडेलवाल, डेढ़ माह तक टला विस्तार, केंद्रीय मंत्री शाह ने करीब आधा घंटे तक सत्ता- संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 21 Nov 2026, 8:55 AM IST

केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हेमंत खंडेलवाल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हेमंत खंडेलवाल image X @Hkhandelwal1964

MP BJP : मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का संभावित विस्तार फिलहाल टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह से प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के बाद ये संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के पक्ष में नहीं है। कम से कम डेढ़ माह तक इस प्रक्रिया पर विराम लग गया है। इससे बीेजेपी के उन युवा नेताओं को जबर्दस्त झटका लगा है जोकि मंत्री बनने की आस लिए बैठे हैं। संभावित विस्तार में प्रदेश में कम से कम 3 नए मं​त्री बनाए जा सकते हैं।

मध्यप्रदेश भाजपा में पिछले कुछ दिनों से खासी सक्रियता बनी हुई है। भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय में दो दिन मैराथन संगठनात्मक बैठकें हुईं। बीजेपी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने ये बैठकें लीं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ निगम-मंडल एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने इससे पहले सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संभागीय टोली की बैठक भी ली थी। इस बैठक में पदाधिकारियों को अहम टिप्स दिए गए थे।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के भोपाल से रवाना होने बाद शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शाह को संगठनात्मक क्रियाकलापों से अवगत कराया। उन्होंने इस मुलाकात के संबंध में सोशल मीडिया में भी जानकारी दी।

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की इस मुलाकात के अनेक निहितार्थ हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बात हुई। सूूत्रों के मुताबिक बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कम से कम डेढ़ माह तक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया होल्ड करने को कहा है। इसी के साथ संभावित मंत्रिमंडल की सुगबुगाहट पर ब्रेक लग गया है।

करीब आधा घंटे तक सत्ता- संगठन पर चर्चा की

केंद्रीय मंत्री ​अमित शाह ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से करीब आधा घंटे तक सत्ता- संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इधर मंत्रिमंडल विस्तार टलने से प्रदेश बीजेपी के कुछ युवा नेताओं को खासी निराशा हुई है। मंत्री पद के लिए अब इनका इंतजार और बढ़ गया है।